सीतामढ़ी, अक्टूबर 6 -- पिपराही। बागमती नदी में रविवार को उफान आने के साथ ही बाढ़ का पानी दोनों बागमती तटबंध के बीच फैलते जा रहा है। दोनों तटबंध के बीच खेतों में लगे खीरा,परवल, लौकी, भिंडी, बैगन सहित अन्य साग सब्जी की फसले तथा धान के रोपे पौधे पानी में डूबने लगे हैं। मालूम हो कि दोनों बागमती तटबंध के बीच काफी क्षेत्र में साग सब्जी की फसल लगे हुए है।इसके अलावा सैकङों एकङ में धान की खेती की गई है।अगात किस्म की धान की फसले तैयार हो गया था।जो बाढ़ के पानी में डूबने लगे हैं।और इन फसलों के नष्ट हो जाने की संभावना बढती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.