नोएडा, सितम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा क्षेत्र के चंडीगढ़ गांव का रास्ता यमुना के पानी से डूब गया। दो दिन पहले इस गांव से कुछ दूरी पर यमुना की पुरानी धारा कट गई था और इस रास्ते पर यमुना का पानी मुड़ गया। गुरुवार रात यहां से निकलने वाली पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगा और गांव के लोगों का आना-जाना बंद हो गया। गांव में करीब 350 लोग फंसे हैं। इन्हें बचाने के लिए पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ टीम के करीब 30 सदस्य बचाव कार्य में लगे हैं। चंडीगढ़ गांव और मेहंदीपुर गांव के खेतों में यमुना का पानी पूरी तरह से भर गया है। इससे लोगों की हजारों बीघा खेती की फसल बर्बाद हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.