अमरोहा, सितम्बर 7 -- बाढ़ के पानी में नहाते वक्त दो किशोर डूब गए। समय रहते वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचा लिया। जानकारी पर दोनों किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। खादर क्षेत्र के खेतों व रास्तों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। कई फिट तक पानी भरा होने की वजह से फसलें डूब गई हैं। खाली खेतों में भी पानी भरा है। पानी की धार से कई स्थानों पर रास्ते तक कट गए हैं। जिसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों व रास्तों में भरे पानी में कई गांवों के बच्चे जमा होकर रोजाना नहाते हैं। शनिवार को भी नहाते वक्त गांव चकनवाला निवासी विपिन व शीशोवाली निवासी सुभाष पानी में डूब गए। समय रहते वहां नहा रहे अन्य युवाओं ने उन्हें देख लिया। युवकों ने दोनों को किसी तरह बचाया। शोर होने पर आसपास खेतों में काम करने वाले भी दौड़कर मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.