बस्ती, जून 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। डीएम रवीश गुप्ता ने शनिवार को दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के गौरा-सैफाबाद तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया। उनके साथ बाढ़ खंड के अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने तटबंध पर चल रही परियोजनाओं का कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिया। उन्होंने तटबंध पर चल रहे कार्यो को देखा व अधिकारियों से उसके संबंध में जानकारी ली। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर तीन कटर, तटबंध पर बोल्डर पिचिंग आदि का कार्य चल रहा है। डीएम ने नक्शे की मदद से सरयू नदी की भौगोलिक स्थिति व तटबंध के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिया कि बाढ़ आने से पहले ही तटबंध को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया जाए। बाढ़ चौकी पर कर्मचारी हमेशा मौजूद रहेंगे। अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार, जेई विजय प्रकाश आदि निरीक्षण के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.