बिजनौर, सितम्बर 2 -- जलीलपुर। जलीलपुर क्षेत्र में पिछले 28 दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी तीनों गांवों में घुस गया है। रास्ते खेत और फसलें सब जलमग्न हैं। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलीलपुर क्षेत्र का सबसे बाढ़ प्रभावित गांव रायपुर खादर, मीरापुर सिकरी और जलालपुर हैं। इन तीनों गांव के किसानों का कृषि क्षेत्रफल काफी बड़ा है। बाढ़ के पानी ने फसलें खराब कर दी हैं। मजबूरन लोगों को मजदूरी के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। इन तीन गांव के करीब 500 लोग दिल्ली, नोएडा ,गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई उत्तराखंड आदि राज्यों में जाकर मजदूरी कर रहे हैं। वहीं किसान निछत्तर सिंह, पंजाब सिंह गुरविंदर सिंह करतार सिंह कल्याण सिंह आदि ने बताया कि बाढ़ के पानी से कई वर्षों से फसल बर्बाद हो रही हैं। इस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.