प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर अब कछारी इलाकों में कहर बरपाने लगा है। गंगा किनारे बसे छोटा बघाड़ा और बेली कछार के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। गंगा का बढ़ता जलस्तर देख कछारी क्षेत्र में रहने वाले रात में जागकर निगरानी कर रहे थे। बाढ़ के पानी मंगलवार सुबह एक दर्जन घरों में घुसा तो लोगों ने सामान निकालना शुरू किया। सुबह 10 बजे बाढ़ से घिरने के बाद लोग राहत शिविरों में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी प्रकार बेली कछार के घरों में पानी घुस गया है। द्रौपदी घाट, नेवादा, बेली कॉलोनी, अशोकनगर के कछार में बने घरों में भी पानी घुसने की सूचना है। बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया है। हालांकि राहत शिविरों में दोपहर 12 बजे तक लोग नहीं पहुंचे थे। गंगा किनारे मोहल्लों में देर रात बाढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.