प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा किनारे बसे गांव और शहर कछारी क्षेत्र में रहने वालों को राहत मिलने लगी है। गंगा-यमुना का जलस्तर घटने लगा है। दो दिन पहले तक जिस प्रकार गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा थी, उसी तरह कम हो रहा है। प्रयागराज के फाफामऊ में सोमवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटा की गति से कम हो रहा था। नैनी में यमुना का जलस्तर ढाई सेमी प्रति घंटा कम हो रहा था। गंगा-यमुना के जलस्तर के घटने का क्रम रविवार रात से शुरू हो गया था। पिछले 24 घंटे (रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 16 सेमी और छतनाग में 51 सेमी कम हुआ। इसी अवधि में नैनी में यमुना का जलस्तर 60 सेमी कम हुआ। सोमवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 16 सेमी, छतनाग में 20 सेमी और नैनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.