चंदौली, अप्रैल 18 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद पीडीडीयू से वाराणसी रेल खंड पर पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम हाल्ट से डोमरी तक रेलवे प्रशासन की तरफ से बाढ़ और बारिश के चलते रेलवे लाइन किनारे होने वाली कटान को रोका जाएगा। इसके लिए कट स्टोन लगाया जा रह है। ताकि रेल मार्ग को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों की रफ्तार भी अब बढ़ाई जा रही है। इसे देखते हुए भी रेल पटरियों के किनारे मजबूती दी जा रही है। ताकि सुरक्षित रेलयात्रा हो सके। हावड़ा से आने वाली रेल लाइन पीडीडीयू जंक्शन से वाराणसी कैंट जंक्शन तक मुख्य रेलखंड मार्ग है। जो पूर्वोत्तर राज्यों सहित अन्य रेलखण्ड मार्ग को जोड़ता है। बरसात के मौसम में बाढ़ आने के कारण अवधूत भगवान राम हाल्ट से लेकर डोमरी गांव तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ बरसात का पानी भर जाता था। इससे रेलवे ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.