सिद्धार्थ, जनवरी 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के अमरिया गांव के टोला संगलदीप के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों से बाढ़ और नदी कटान की मार झेल रहे इस इलाके को अब स्थाई सुरक्षा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संगलदीप के सुरक्षार्थ कटाव निरोधक कार्य की परियोजना पर 4.67 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिली है। यह परियोजना क्षेत्र में नदी द्वारा हो रहे लगातार कटाव और बाढ़ के खतरे को रोकने के उद्देश्य से शुरू की जाएगी। इसके पूर्ण होने के बाद अमरिया टोला संगलदीप समेत आसपास के कई गांवों को कटाव और बाढ़ से स्थाई सुरक्षा मिल सकेगी। यह स्वीकृति कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही के पत्र और निरंतर प्रयासों के बाद मिली है। विधायक ने क्षेत्र की गंभीर समस्या को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया था, जिस पर त्वरित कार...