औरंगाबाद, जुलाई 8 -- औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन में बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के तहत बाढ़ सुरक्षा हेतु कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री के आदेशानुसार आपदा प्रबंधन शाखा, औरंगाबाद द्वारा यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने किया। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता जय प्रकाश नारायण के अलावा सांख्यिकी पदाधिकारी मोती कुमार दिनकर उपस्थित थे। बताया गया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाढ़ से पहले की तैयारियों, बाढ़ के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, तथा बाढ़ के बाद की प्रक्रिया की जानकारी आमजन को प्रदान करना है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। टीम ने बाढ़ और पूर्व बाढ़ तैयारी, डूबने की स्थिति में बचाव तकनीक तथा सांप के ...