बेगुसराय, अगस्त 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने मटिहानी के बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण गुरुवार को किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। वे सब उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने पैदल क्षेत्र का भ्रमण किया एवं बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं। आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुंचे। जनजीवन जल्द सामान्य हो।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.