साहिबगंज, अप्रैल 28 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाडोर पहाड़ के नीचे जंगल से एक वृद्ध महिला का शव रविवार की दोपहर बरामद किया है। थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बाडोर पहाड़ से 55 साल की एक महिला का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के शरीर पर टी-शर्ट है। शरीर में जख्म के कोई निशान या दाग नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक उसके शव को मोर्चरी में रखा जायेगा। पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...