प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- मदाफरपुर। कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव निवासी मनोज कुमार वर्मा की 17 वर्षीय बेटी उपासना वर्मा की शुक्रवार शाम चारा काटने के दौरान बगल स्थित लालबहादुर सरोज के खेत की बाड़ के करंट से मौत हो गई थी। उपासना के पिता मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने लालबहादुर सरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। मंगरौरा चौकी इंचार्ज भूपेशनाथ सिंह ने आरोपी लालबहादुर सरोज को गांव के तिराहे के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.