विकासनगर, फरवरी 14 -- बाड़वाला में महाशिवरात्रि से शुरू होने वाले पौराणिक मेले के चलते रविवार से चार दिन तक एनएच पर यातायात बंद रखा जाएगा। मुख्य मेला दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित मैदान में लगता है, जो ग्राम पंचायत की जमीन है। लेकिन जुड्डो डायवर्जन से लेकर बाड़वाला बैंड तक करीब तीन सौ मीटर के हिस्से पर स्टॉल लगाए जाते हैं। कई व्यापारी बीच एनएच पर सामान लगाकर बेचते हैं, इसके चलते मेला अवधि में चार दिनों तक यातायात पूरी तरह ठप रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...