विकासनगर, जनवरी 10 -- आरटीआई क्लब उत्तराखंड की ओर से शनिवार को बाड़वाला में कार्यशाला आयोजित कर ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी गई। बताया कि इस प्रक्रिया से किसी को घबराने की जरूरत नहीं हैं। वर्तमान में उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया मैपिंग चल रही है, जिसके तहत बीएलओ घर घर जाकर साल 2003 की निर्वाचक नामावली के आधार पर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...