बाड़मेर, दिसम्बर 23 -- बाड़मेर जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया और एसपी कार्यालय व कोर्ट परिसर समेत पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट के गेट दोबारा खोल दिए गए और सामान्य आवाजाही शुरू की गई। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:45 बजे कलेक्टर टीना डाबी के आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा लैटर आया था। मेल में बाड़मेर कलेक्ट्रेट के साथ-साथ तमिलनाडु के चेन्नई में अभिनेता रजनीकांत और मशहूर संगीतकार इलैयाराजा के घर व कार्यालयों में भी ब्लास्ट की धमकी ...