सोनभद्र, फरवरी 21 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील परिसर में शनिवार को 50 से अधिक कोटेदार ई कांटा री-स्टमपिंग के लिए पहुंचे। कोटेदारों ने सुबह करीब 11 बजे से इंतजार करते-करते थक गए, लेकिन बाट -माप विभाग का कोई कर्मचारी शाम तक तहसील नहीं पहुंच सका। इसके चलते उन्हें निराश होकर बिना ई कांटा स्टमपिंग कराए ही घर लौटना पड़ा। कोटेदारों ने का कहना हैं कि ई कांटा स्टमपिंग के लिए ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई थी। पूर्व सूचना के अनुसार विभिन्न गाँव के करीब 50 कोटेदार सुबह 11 बजे तहसील पहुंच गए। वे शाम करीब 4 बजे तक बाट-माप विभाग के कर्मचारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन समाचार लिखें जाने तक बाट-माप का कोई भी कर्मचारी री-स्टमपिंग के लिए तहसील नहीं पहुंच सका। इसलिए निराश होकर कोटेदारों को घर लौटने को मजबूर होना पड़ा। कोटेदारों का आरोप ...