लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। बिना पंजीकरण कराए बाटी-चोखा की दुकान चलाना एक गरीब व्यक्ति को महंगा पड़ गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना पंजीकरण के चल रही दुकानों पर अभियान चलाया और सैम्पलिंग की। बिना पंजीकरण दुकान चलाने पर एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया। एडीएम ने मामले की सुनवाई करते हुए दुकानदार पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। कुल 33 मामलों के निस्तारित करते हुए 6.95 लाख का जुर्माना लगाया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चलाता है। करीब छह महीना पहले चलाए गए अभियान के दौरान शहर में चलने वाली चोखा बाटी की दुकानों की भी जांच की गई। दुकानदारों से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया वहीं जो सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए उनमें जिन मामलों में अधोमानक रिपोर्ट आई उनमें एडीएम न्यायलय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.