गिरडीह, फरवरी 8 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड़ प्रतापपुर पंचायत बाटी में आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के लिए चयन को लेकर शनिवार को ग्राम सभा जमुआ सीओ सह सीडीपीओ नरेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान पोषक एवं बहुल क्षेत्र से आधा दर्जन योग्यताधारी ने अपना अपना आवेदन प्रस्तुत किया। चयन समिति के नामित सदस्यों ने अभी आवेदन की गहन जांच पड़ताल की गई। जिसमें रेणु वर्मा, शीला वर्मा, रेणु महतो, ललिता देवी, अनुराधा कुमारी एवं प्रीति कुमारी का आवेदन पोषक क्षेत्र से पाया गया। बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी नियमावली के अनुसार शैक्षाणिक योग्यता के आधार पर रेणु वर्मा का आंगनबाड़ी सेविका पद पर चयन किए जाने की घोषणा सीडीपीओ एवं चयन समिति द्वारा की गई। जमुआ सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह नियम एवं पार...