पटना, फरवरी 6 -- बाटा फैक्ट्री के एजीएम की कार में शुक्रवार की देर शाम मरीन ड्राइव पर दीघा रोटरी के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार में एजीएम और उनके साथी सवार थे। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। जक्कनपुर के द्वारका लेन निवासी रामबाबू प्रसाद दानापुर स्थित बाटा फैक्ट्री में एजीएम के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की शाम सात बजे वे कारखाना से अपने घर लौट रहे थे। दीघा रोटरी के पास पहुंचे तो उनके टायर से आग की चिंगारी दिखी। कार को रोककर देखा तो इंजन में आग लगी थी। कार में पानी नहीं था। जल्दी से कार से अपना सामान निकाले, लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। देखते देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.