सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता शहर के सब्जी व फल मंडी में दुकानदारों की ओर से प्रयोग किए जा रहे तौल मशीन का बाट-माप टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 16 विक्रेताओं की तौल मशीन में खामियां पाई गई। घटतौली करने वाले फल/सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की। जिले में घटतौली की लगातार शिकायतों पर बाट-माप विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के फल मंडी में दुकानदारों के तौल यंत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकानदारों के तौल उपकरण में सत्यापित मुद्राकित नहीं पाया गया। तौल मशीन में कमी मिलने पर बाट-माप टीम ने विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की। जिला बाट-माप अधिकारी सुलभ दीक्षित ने सभी विक्रेताओं को तौल माप विभाग से सत्यापित कराने के बाद ही प्रयोग करे। इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रयोग कर रहे दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.