आगरा, जनवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के बाज नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरों ने मैन गेट का कुंडा काटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष से तहरीर का इंतजार है। बाज नगर गांव निवासी नजमा पत्नी मोहम्मद शाकिर के घर चोरों ने बीती रात चोरी की। परिवार के सदस्य घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। चोरों ने कुंडा तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान स्वामी नजमा ने बताया कि चोर उसके घर से सोने की नाक की बेसर, माथे का टीका, चांदी के कानों के झाले, गले का हार चोरी कर ले गए हैं। इसके अलावा बक्से में रखी 12 हजार रुपये की नकदी भी चोर चुरा ले गए हैं। पीतल, सिल्वर के बर्तन, नए कपड़े भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.