समस्तीपुर, दिसम्बर 19 -- विद्यापतिनगर। गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिये सरकार के द्वारा कचरा प्रबंधन योजना का संचालन किया जा रहा है। लेकिन बाजिदपुर पंचायत में इसका खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है। यहां पंचायत के कचरा को इकट्ठा करने के लिए लाखों खर्च कर भवन बनाए जाने के बाद भी सड़क किनारे कचरा फेका जाता है। जिससे आमलोगों को राह चलना भी मुश्किल हो गया है। बताया गया है की सरकार द्वारा पंचायत के कचरा को एक जगह जमा करने के लिए लाखों खर्च से कचरा प्रबंधन भवन का निर्माण कराया गया है। जिसमे पंचायत की हर तरह के कचरा को रखने की व्यवस्था दी गयी है। साथ ही उसके उठाव के लिए पंचायत में कर्मी बहाल कर ई रिक्शा के माध्यम से कचरा भवन में पंचायत के कचरा को रखने का प्रबंध किया गया है। प्रखंड स्तर पर देख रेख के लिए मॉनिटर भी बहाल हैं। बावजूद पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.