खगडि़या, जनवरी 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी में शनिवार की मध्यरात्रि बाजा बजाने से देर रात रोकने पर चलाए गए पत्थ्सर से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच पुलिस से नोंक झोंक भी हुई। वही आसपास के लोगों ने बताया कि सड़क पर दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पुलिस पहुंची थी। किसी ने पुलिस वाहन पर रात में पत्थर फेंक दिया। वही घटना के बाद एक व्यक्ति द्वारा छत से छलंाग लगा दिए जाने के कारण घायल बताया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना में 10 लोगों को नामजद कर छानबीन कर रही है। घटना में संलिप्त लोगों की सीसीटीवी आदि से पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.