हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर निगम सभागार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन और व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी प्रकार के अतिक्रमण के पक्ष में नहीं है, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष और प्रभावी होनी चाहिए। सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक मे संगठन के सह-संयोजक देवेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त को सुझाव दिया कि वे दलबल के बजाय अकेले बाजार में गुप्त रूप से सर्वे करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे रुपये लेकर फड़ और ठेले लगवाते हैं। ऐसे दुकानदारों को चिह्नित कर उन पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। मुख्य सलाहकार दीपक माहेश्वरी ने बाजार क्षेत्र से अवैध ठेलों को पूर्ण रूप से हटाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.