प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- देहात कोतवाली के बड़नपुर निवासी लालप्रताप सिंह का भाई गुरुवार को बाजार से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। मामले में लालप्रताप सिंह ने अमित शुक्ल उर्फ भोलू, आदित्य शुक्ल, अभिषेक शुक्ल और एक अज्ञात पर जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...