रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पीलीभीत के अमरिया ग्राम दियोरनिया निवासी सुनील कुमार पुत्र भोले राम ने तहरीर देकर बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को वह अपनी बाइक से दानपुर बाजार गया था। बाजार के दौरान उसने अपनी बाइक सड़क किनारे अन्य वाहनों के साथ लॉक कर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...