जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बाइक चोरों की कारस्तानी लगातार जारी है। एक बार फिर अपराधियों ने एक युवक की बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में नगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार भागीरथ विगहा गांव के निवासी युवक पिंटू कुमार दवा एवं अन्य सामानों की खरीदारी करने के लिए जहानाबाद बाजार में आए थे। बिचली मोहल्ला के आसपास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। सामानों की खरीदारी कर जब वापस घर लौटने के लिए आए तो देखा कि उनकी गाड़ी गायब है। उन्होंने खोजबीन के दौरान हल्ला किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब इसकी सूचना उन्होंने नगर थाने की पुलिस को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...