नई दिल्ली, जनवरी 8 -- सर्दियों की गुनगुनी धूप में अंगीठी पर भुने हुए शकरकंद की सोंधी खुशबू और स्वाद रूह तक सुकून पहुंचाता है। लेकिन बाजार से खरीदी हुई यही शकरकंद अगर खाने में फीकी और रेशेदार निकल जाए तो मूड और पैसे दोनों खराब हो जाते हैं। अच्छी-मीठी शकरकंद खरीदना किसी कला से कम नहीं है। जहां आपको उसकी बाहरी चमक से ज्यादा उसकी बनावट और रंगत पर ध्यान देना होता है। अगर आप भी इस सीजन शकरकंद की चाट या हलवे के लिए रसीले और मीठे शकरकंद खरीदना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। यह भी पढ़ें- सर्दियों में गैस सिलेंडर जल्दी खत्म होने से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 जादुई तरीकेबाजार से मीठे और रसीले शकरकंद खरीदने के टिप्स रंग पर दें ध्यान- गहरे लाल या थोड़े बैंगनी रंग वाले शकरकंद आमतौर पर ज्यादा मीठे और मलाईदार होते हैं। सफेद या हल्के पीले छिलके व...