कौशाम्बी, फरवरी 8 -- थाना इलाके के पूरब थोक निवासी जितेंद्र कुमार शनिवार शाम सब्जी खरीदने के लिए चौराहा बाजार बाइक से गया था। वह बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी। वापस लौटने पर बाइक नदारद देख उसके होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बाइक का सुराग नहीं लगा। सुराग न लगने पर पीड़ित युवक ने थाने जाकर बाइक चोरी की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...