सिमडेगा, जनवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। महंगाई के इस दौर में हमारी थाली से पौष्टिक भोजन धीरे-धीरे गायब होता जा रहा है। वहीं संत अन्ना स्कूल सामटोली ने लगभग डेढ़ एकड़ जमीन मे कीचन गार्डेन बना बच्चों को किताबों के साथ-साथ सेहत का पाठ भी पढ़ा रहे हैं। बताया गया कि संत अन्ना प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक फा प्रदीप केरकेट्टा और हाई स्कूल व इंटर कॉलेज के प्राचार्य फा नीलम राकेश मिंज के प्रयास से विद्यालय के करीब डेढ़ से दो एकड़ जमीन पर किचन गार्डन विकसित किया गया है। इस हरियाली भरे किचन गार्डन में फूलगोभी, पत्ता गोभी, मूली, टमाटर, सेम, पालक, आलू, प्याज सहित कई प्रकार की सब्ज़ियां उगाई गई है। खास बात यह है कि इसी किचन गार्डन से निकलने वाली ताजी, हरी और रसायन मुक्त सब्ज़ियां एमडीएम और हॉस्टल में रहने वाले बच्चों की थाली में परोसी जाती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.