बलिया, फरवरी 18 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सामान लेकर घर लौट रहे एक युवक को बुधवार को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने चाकू मार दिया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी 25 वर्षीय विशाल प्रताप सिंह अपने दोस्त टोला सेवक राय निवासी अमन सिंह के साथ बाइक से सामान खरीदने आया था। बताया जाता है कि दुकान से सामान लेने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। इसी बीच स्टेट बैंक के पास से गुजरते से समय चार युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद हमलावर बातचीत करने के लिए कुछ दूर ले गये तथा चाकू से हमला कर दिया। सीने और बचाव करते समय हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गया तथा शोर मचाने लगा। इसी बीच हमल...