नोएडा, मार्च 4 -- नोएडा, संवाददाता। मोरना गांव में बाजार से घर लौट रहे दंपति को गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने दो साथियों संग मिलकर दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल महिला के पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोरना गांव निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से हाथरस जिले के गांव नगला बिहारी के रहने वाले हैं। उनके बड़े भाई नीटू कुमार और उनकी पत्नी ममता देवी 20 फरवरी की शाम बाजार से सब्जी खरीदकर घर जा रहे थे। रास्ते में मोरना निवासी मूला मिल गया। उसके साथ दो और लोग थे। आरोपियों ने रास्ते में गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि नीटू ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने नीटू और उनकी पत्नी के साथ मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.