मऊ, सितम्बर 21 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के थाना दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत गोंठा फोनलेन के पास करीब शाम साढ़े पांच बजे बाजार से घर लौट रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पैर में गोली लगने के बाद किसान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाबत किसान की पत्नी ने रंजिश को लेकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसरा बुजुर्ग गांव निवासी 50 वर्षीय किसान संजय यादव शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे सामान लेने के लिए गोंठा बाजार गए थे। गोंठा बाजार से सामान लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वह गोंठा फोरलेन बाईपास के पास पहुंचे कि छह अज्ञात बदमाशों उसे घेर लिए। लाठी-डंडा और हॉकी से मारने के बाद हमलावरों ने पैर में गोली मार दी। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.