समस्तीपुर, अक्टूबर 30 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के केराई जमुनिया बरगद पेड़ के निकट गत बुधवार की देर रात दलसिंहसराय के जमनाटार स्थित माइके से अपने ससुराल लौट रही टोटो सवार महिला के साथ पल्सर बाइक सवार तीन की संख्या में लुटेरों ने निशाना बनाया। बाइक सवार लुटेरे महिला के गले से सोने का आभूषण करीब साढ़े तीन हजार रुपए आदि छिनकर भाग रहा था। तभी शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने पल्सर बाइक सवार तीनों लुटेरों की घेराबंदी कर पकड़ना चाहा। इस बीच पल्सर बाइक एक लुटेरा मंगलसूत्र और रुपए लेकर भागने में सफल रहा। वहीं दो अन्य पल्सर बाइक सवार लुटेरों को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। स्थानीय चौकीदार प्रमोद कुमार राय, मुखिया चंद्रमणि प्रसाद सिंह आदि स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने लुटेरों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.