फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कमालगंज, संवाददाता। बाजार से घर जा रही महिला को बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। घटना को लेकर मुख्य रोड पर भीड़ लग गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने ट्रक को निगरानी में ले लिया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव नही उठने दिया। एक घंटे बाद माने। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली के अमरोली गांव निवासी 45 वर्षीय सुरजीत की पत्नी पूजा बाजार करके अपने घर वापस जा रही थी। खुदागंज कस्बे की बाजार में कमालगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पप्पू पंडित की दुकान के सामने महिला को टक्कर मार दी। महिला कुछ दूर तक घसिटती हुयी चली गयी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को ंदेखते हुये आस पास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। इस बीच थाना पुलिस को जानकारी दी गयी। सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.