पीलीभीत, मार्च 21 -- बाजार से घरेलू सामान लेने गयी किशोरी घर वापस नहीं पहुंची। परिजनों को उसकी चिंता हुई और परिजनों ने आसपास के गांव व रिश्तेदारियों में तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज किये जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। गांव भौंरुआ निवासी हरिसिंह पुत्र अमर सिंह की 15 बर्षीय पुत्री 20 मार्च को 10 बजे घर से मीरपुर वाहनपुर घरेलू सोदा लेने गयी थी। जो शाम तक घर वापस नहीं लौटी। उसने आस पड़ोस के गांव व रिश्तेदारियों में काफी तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.