बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। कस्बा अतर्रा के बाजार से गुम हुए दस वर्षीय बच्चे को पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को ग्राम दुबरिया की रहने वाली चुन्नी देवी ने थाना अतर्रा पर सूचना दी कि वह अपने 10 वर्षीय बच्चे के साथ कस्बा अतर्रा में खरीददारी करने आयी थी। इसी दौरान वह कहीं कस्बा में गुम हो गया काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अतर्रा संजीव चौबे ने तत्काल टीम गठित कर खोजबीन शुरु कर दी गई । इस दौरान आस पास के लोगों व सीसीटीवी कैमरे आदि की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर देर रात परिजन को सौंप दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.