लखनऊ, फरवरी 10 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के बहादुरखेड़ा में रहने वाली 35 वर्षीय चन्द्रकली को गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती उछलकर दूर जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी मोहनलालगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खुजेहटा के बहादुर खेड़ा में रहने वाला मनीराम पेशे से मजदूर है। उसकी पत्नी मंगलवार को खुजौली बाजार सब्जी खरीदने गई थी। जहां से पैदल घर जा रही थी। देर शाम रधुनाथखेड़ा मोड़ के पास बाइक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों के मुताबिक टक्कर मारने वाली पल्सर बाइक पर तीन युवक सवार थे जो टक्कर मारने के बाद करोरा की तरफ भाग निकले। लोगों ने युवती को मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटे रोहित, प्रिंश व दो बेटियां अर्चना व राधिका हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.