जहानाबाद, जनवरी 25 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह द्वारा राजा बाजार स्थित बाजार समिति में सीएमआर संग्रहण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रबंधक राजेंद्र कुमार और विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ने बताया कि सीएमआर केंद्र के शुभारंभ के बाद अब व्यापार मंडल तथा पैक्सों के माध्यम से खरीदी गई धान का चावल जमा करने में सुविधा मिलेगी। चावल जमा होने के बाद पैक्स के राशि का भी रोटेशन होगा, जिससे धान की खरीदारी निर्वाध रूप से जारी रहेगी। उन्होंने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया कि सीएमआर को अच्छे से सुरक्षित रखने का समुचित व्यवस्था करें। साथ ही गोदाम मे कीटनाशक दवाओं का उपयोग करें, ताकि चावल को सुरक्षित रखा जा सके। फोटो- 25 जनवरी जेहाना- 22 कैप्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.