गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही सरगर्मी बढ़ गई है। तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होनी है। गढ़वा शहर को नगर निकाय का दर्जा मिले काफी समय गुजर गए। उसके बाद भी जरूरत के अनुसार शहरी क्षेत्र में सुविधाएं नहीं बढ़ीं। आबादी के अनुसार शहरी सुविधाएं बढ़ाने में नगर परिषद नाकाम रहा। बाजार समिति पर जिला स्तरीय प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। उसके बाद भी सुविधाएं दुरूस्त नहीं हैं। यहां दूर दराज के किसान आते हैं। महिलाएं भी आती हैं। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट और पुरुषों के लिए सुव्यवस्थित शौचालय की जरूरत है। उसकी कमी है। उसके अलावा बाजार क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं है। उसके कारण बरसात के समय में विभिन्न जगहों पर पानी जमा हो जाता है। लोगों को आवाजाही में परेशा...