बक्सर, दिसम्बर 26 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बाजार समिति परिसर में शुक्रवार को 5167 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। जेसीबी मशीन के माध्यम से सारी शराब विनष्ट की गई। यह शराब जिले के मध निषेध विभाग में दर्ज कुल 120 कांडों के तहत बरामद की गई थी। शराब विनष्टीकरण के दौरान मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक और मजिस्ट्रेट के रूप में सदर सीओ राहुल कुमार भी मौजूद रहे। मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और इस मामले में पकड़े जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...