धनबाद, दिसम्बर 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बरवाअड्डा की कृषि बाजार समिति में आधुनिक सुविधाओं से लैस बाजार समिति के चैंबर का निर्माण किया जाएगा। रविवार को निर्माण शुरू किया गया। इसका शुभारंभ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एक शंकर कांति ने किया। उन्होंने कहा कि चैंबर कार्यालय कंट्रोल रूम की तरह काम करेगा। यहां से पूरे मंडी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। बाजार समिति चैंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बाजार परिसर में बढ़ती सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कैमरे और हूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इससे मंडी क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध और आपराधिक छवि वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम लागू होने से कारोबारियों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और आपराधिक घटनाओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.