मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के बाजार समिति के निकट पैदल अपने घर जा रही वंदना कुमारी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने ढोलना झपट लिया। इसको लेकर उन्होंने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया है कि वह शहबाजपुर-अहियापुर रोड में महादेव मठ के समीप की निवासी हैं। बीते 14 फरवरी को वह बाजार में खरीदारी करने गई थी। लौटने के दौरान बाजार समिति के गेट संख्या एक के सामने मुख्य सड़क पर घटना हुई। अहियापुर थाने की पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...