नई दिल्ली, जनवरी 6 -- आजकल गैस, अपच, पेट भारी रहना और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले हाजमोला या पाचन गोलियों का सहारा लेते हैं। हालांकि, इनमें मौजूद प्रिजरवेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और ज्यादा नमक लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप बिल्कुल उसी स्वाद वाला हाजमोला घर पर, बिना किसी केमिकल के आसानी से बना सकते हैं। घर पर बना हाजमोला ना सिर्फ पाचन को बेहतर करता है, बल्कि आयुर्वेदिक मसालों की वजह से गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी से भी राहत देता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाती है और सही मात्रा में लेने पर यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुरक्षित है।क्यों फायदेमंद है घर का हाजमोला? घरेलू हाजमोला में अमचूर, जीरा, सौंफ, सौंठ ...