उन्नाव, दिसम्बर 27 -- हिलौली। ब्लाक हिलौली के हेमीखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम को पहली बार बाज़ार लगी। यहां सैकड़ों दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों को लगा कर सड़क के दोनों तरफ रखा। सब्ज़ी व घरेलू सामग्री खरीदने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ दिखाई पड़ी। हेमीखेड़ा गांव के आसपास के हुलासीखेड़ा, पटकनखेड़ा, हरिवंशखेड़ा, बारीखेड़ा, भूपखेड़ा, कोरवा निहालीखेड़ा गांव सहित अन्य गांवों के लोग सब्जी और घरेलू उपयोगी सामग्री खरीदने के लिए दूर जाते थे। कोरवां गांव के किसान सब्जियों की बहुत अच्छी खेती करते है। जिसे बेचने के लिए उन्हें दूर जाना पड़ता था। समाजसेवी रजनीश सिंह व नीरज शुक्ल, लाला रावत, संदीप शर्मा, ताजे मो, गंगाराम कुरील, विवेक दीक्षित, राजन शर्मा, बबलू सहित अन्य लोगों ने बताया कि बाज़ार लगने से ग्रामीणों को अपनी ज़रूरत का सामान सब्ज़ियां, फल, अनाज खरीदन...