गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में होली को लेकर सजी दुकानों पर मैजिक ग्लास से लेकर लोगों को काफी भा रहा है। शहर के प्राचीन सदर बाजार में पिचकारी व रंग-गुलाल की दुकानें सज गईं हैं। किराना दुकानों पर तरह-तरह के पापड़ एवं चिप्स भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। होली 13 मार्च को तथा धुलंडी 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली के बाजार में पहली बार आए इलेक्ट्रिक वाटर गन से रंग निकलेगा तो बम से गुलाल की वर्षा होगी। जो आसपास खड़े लोगों को होली के रंग में सराबोर कर देंगे। बाजार में बिक रहे स्माग फाक, कलर स्माग तथा स्माग फाउंटेन जैसे तरह-तरह के गुलाल भी त्योहार को खास बनाएंगे। बाजार में होली के रंग व पिचकारियों से सज चुके हैं। बच्चों को थ्रीडी, बार्बी डाल, स्पाइडर मैन तथा बटर फ्लाई पिचकारी भी आकर्षित कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.