भभुआ, मई 10 -- लग्न का बाजार करने आए ग्राहकों व वाहन को पार करने में हो रही है परेशानी प्रखंड मुख्यालय में बस पड़ाव का निर्माण नहीं किए जाने से हो रही है समस्या (बोले भभुआ) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क व फुटपॉथ पर यात्री वाहन खड़ा करने से आमजनों की परेशानी बढ़ गई है। बस, ऑटो, जीप, मैजिक, ई रिक्शा खड़ा रहने से लग्न के बाजार में खरीदारी करने आए लोगों व अन्य वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दिन में दस बजे के बाद आम ग्राहक व शाम में बारात व तिलक चढ़ाने जानेवाले लोग परेशानी झेल रहे हैं। जब सड़क पर जाम लग जाता है, तब उक्त लोगों को गंतव्य स्थानों पर पहुंचने में देर हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या पैदल आने-जानेवाले लोगों को हो रही है। फुटपॉथ पर इन वाहनों के अलावा सब्जी, खाद्य पदार्थ की दुकानें भी लग रही हैं। जब राहगीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.