अलीगढ़, नवम्बर 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। छर्रा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़िया रामपुर के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार टेलर की मौत हो गई। वह घर से सामान लेने छर्रा जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव शिकरना कला निवासी शिशुपाल (35) पुत्र बांकेलाल नोएडा में कपड़े सिलाई का काम करते थे। परिवार में तीन बच्चे हैं। बीते गुरुवार को वह बाइक से किसी काम से छर्रा जा रहे थे। रास्ते में गांव बुढ़िया रामपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने रामघाट रोड स्थित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान शिशुपाल ने दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...