नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा।सेक्टर-72 निवासी प्रमोद कुमार ने सेक्टर-24 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार फरवरी की रात करीब 9.30 बजे वह बाइक लेकर सेक्टर-53 स्थित बाजार में आए थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी। अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक चोरी करके ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ----- एलिवेटेड रोड पर छेड़छाड़ मामले की जांच ट्रांसफर नोएडा। सेक्टर-18 से सेक्टर-61 की ओर जा रहे एलिवेटेड रोड पर करीब तीन सप्ताह पूर्व कार सवार महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ मामले की जांच अब सेक्टर-24 थाना पुलिस करेगी। इस मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 31 दिसंबर को उपनिरीक्षक ने फेज-तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही दो आरोपियों ...